शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018

इन 3 गलतियों को रोजाना करके ज्यादातर लोग अपने शरीर को नुकसान पहुंचा रहे हैं

इन 3 गलतियों को रोजाना करके ज्यादातर लोग अपने शरीर को नुकसान पहुंचा रहे हैं
Original

फॉलो करें
प्रत्येक इंसान पूरे दिन भर में बहुत सारे काम करता है । कुछ काम ऐसे होते हैं जो लोगों द्वारा प्रतिदिन ही किए जाते हैं क्योंकि यह उनकी आदत बन जाती है । लेकिन क्या आपको पता है आप पूरे दिन भर में ऐसे कौन से काम करते हैं जो आपके सेहत पर बुरा असर डाल रहे हैं । आज हम आपको 3 काम बताएंगे जो कि ज्यादातर लोग प्रतिदिन करते हैं ।

1. बाथरूम इस्तेमाल करने के बाद हाथों को ना धोना



वैसे तो सभी लोग कहते हैं कि हमें अपने  की साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए । लेकिन ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जो बाथरूम जाने के बाद अपने हाथों को धोते हैं । यह एक बहुत ही बुरी आदत होती है क्योंकि बाथरुम जाते समय हाथ बहुत सारी जगह पर हाथ लग जाते हैं । जिस कारण हाथों में बैक्टीरिया चिपक जाते हैं और यह बैक्टीरिया खाना खाते समय मुंह में चले जाते हैं जिससे कई तरह की बीमारियां हो सकती है ।

2. नाखून चबाना


बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जिनकी आदत नाखून चबाने की होती है । लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि पूरे दिन भर हमारे हाथ यहां वहां लगते रहते हैं । जिससे उनमें गंदे जीवाणु चिपक जाते हैं और नाखून चबाने के कारण यह मुँह के रास्ते पेट में चले जाते हैं । यही जीवाणु कई बीमारियों की वजह भी बनते हैं ।

3. माचिस की तिल्ली से कान का मैल साफ करना



बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो कि माचिस की तिल्ली से कान साफ करते हैं । लेकिन यह आदत बहुत ही ज्यादा खराब होती है । हमारे कान के अंदर का हिस्सा बहुत ज्यादा सेंसिटिव होता है इसलिए माचिस की तिल्ली लगने से उसे नुकसान होता है । हो सकता है कि आपकी माचिस की तिल्ली कान के परदे में माचिस टकरा जाए जिससे पर्दे को नुकसान पहुंच सकता है । इसलिए अगर आपको अपने कान की सफाई करनी हो तो डॉक्टर के पास ही जाएं ।

दोस्तो उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी आप हेल्थ से जुड़ी कैसी पोस्ट पढ़ना चाहते हैं हमें कमेंट कर के बताएं और लाइक , शेयर , फॉलो करना न भूलें ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें